समस्या , कभी पीछा नही छोडती
समस्या , कभी पीछा नही छोडती
एक राजा था जो अपनी शानोशोकत भरी जिंदगी मे
मस्त था । एक
रात , जब राजा जब सो रहा था तभी कमरे के
दरवाजे पर दस्तक होती है, राजा दरवाजा खोलता है, तो देखता है कि यमराज खडे है, राजा की जान गले मे आ जाती है तभी यमराज बोले है राजा मै
तुमे एक बात बताने आया हु ,राजा डरा हुआ था वो
यमराज की बात सुनने से पहले दरवाजा बंद कर लेता है ओर अपने मन्त्री को बोलता है कि
मेरे लिये राज्य का सबसे तेज भागने वाला घोडा लाओ , जैसे
ही घोडा आता है राजा उस पर सवार होकर भागने लगता है वो तीन दिन तक लगातार भागता
रहता है ,
तभी उसे एक पहाडी गुफ़ा दिखती है वह उसके
पास जाता है वह देखता है कि वहा एक आदमी है राजा उस आदमी से सारी बात बताता है
ओर अपने छुपने के लिये सबसे बेहतर जगाह
चाहता है वो आदमी राजा को पहाडी मे बनी सबसे गहरी गुफा मे बने , एक कमरे मे ले जाता है, राजा
उस कमरे मे जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लेता है तीन दिन तक भागते -2 राजा बहुत
जायदा थक चुका होता है वो लेट कर सो जाता है,
दरवाजे पर फिर दस्तक होती है, राजा नीद से जाग जाता है, उसे लगता हैअजनबी
आदमी उसके लिये कुछ खाना लाया होगा , वह दरवाजा खोलता है
जैसे ही दरवाजा खुलता है , यमराज सामने खडा मिलता
है, राजा अब बहुत जायदा डर जाता है पर वह
इतना जायदा थका होता है की अब कुछ नही कर
पाता
यमराज बोले कि जब मै तुम्हारे महल मे
आया था तब मुझे ये बताना था कि आज से 3 दिन के बाद मे तुम्हे इसी गुफा वाले कमरे
मे मिलुगा जहा तुम खडे हो ,
दोस्तो , समस्या कभी पीछा नही
छोडती , जितना भागोगे , उतना पीछा करेगी , आगे
जाकर समस्या अपना विकराल रुप लेकर खडी
मिलेगी ।
तो दोसतो
समस्या से भागो मत, उसका सामना करो

Comments
Post a Comment